शहर के इस क्षेत्र में श्मशान भूमि में मिला शव-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। मंगलवार सुबह बीकानेर शहर के एक शमसान भूमि में बने बरामदे में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना नत्थुसर गेट से धरणीधर की तरफ जाने वाली घाटी के क्षेत्र में वाल्मीकि समाज के शमसान भूमि के बरामदे में सुबह करीब सवा नौ बजे के आसपास एक शव मिला है। जो कि बुजुर्ग व्यक्ति का है।

 

सूचना मिलने पर ख़िदमतगार ख़ादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सोयब, मो जुनैद व राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे ।।
संबंधित नया शहर थाना पुलिस एएस आई राकेश गोदारा व रामविलास, प्रदीप सीएल आदि की जाँच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल ले जाकर डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया । मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है पुलिस द्वारा प्रयास जारी है।
इस दौरान खिदमतगार ख़ादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी नसीम, सोयेब भाई, असहाय सेवा संस्थान, बीकानेर के ताहिर हुसैन, मो जुनैद, रमजान,मो सतार, राजकुमार खडग़ावत मौजूद रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!