शहर में राहत तो ग्रमाीण क्षेत्रों में जमी बर्फ, शीतलहर का अलर्ट-Weather Update

Weather Update राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेशभर में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। सोमवार को हल्की से राहत मिली और बीकानेर में बफीर्ली हवाएं कुछ थमी-थमी सी नजर आयी। वहीं ग्रामीण अंचल में सर्दी का सितम जारी है। सोमवार को बीकानेर के ग्रामीण क्षेत्रों में अनेक जगहों पर बर्फ जम गयी। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी 10 शहरों में तेज सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। अलवर सहित नेशनल कैपिटल रीजन के कई इलाकों सर्दी का असर अधिक है।हालांकि, मकर संक्रांति बाद से सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद जताई है।

 

वहीं, सोमवार को लगातार दूसरे दिन तापमान माइनस में दर्ज हुआ। 6 शहरों में बर्फ जम गई और 10 से ज्यादा शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज हुआ।हालांकि, दिन में आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने के बाद सर्दी से राहत मिली।
आज मंगलवार को बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चुरू, सीकर, झुझुनूं, नागौर, अलवर, जयपुर और भरतपुर में अलर्ट जारी किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!