
Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा प्रत्याशी, पीसीसी महासचिव डॉ राजेन्द्र मूँड के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लूणकरणसर द्वारा आज से गांव चौपाल में आम जन और कार्यकर्ता संवाद यात्रा के प्रथम चरण का आगाज साबनियाँ गांव से हुआ ।



इस दौरान मूंड ने ग्रामीणों से मनरेगा योजना में केन्द्र सरकार द्वारा किए गए बदलाव के बारे में बताया और कहा कि ये ग्रामीणों के जीवनयापन में रूकावट पैदा करने वाले नियम लाएं है। मूंड ने केन्द्र सरकार की मंशा पर शक जताया और कहा कि केन्द्र सरकार केवल योजनाओं का नाम ही बदल सकती है काम करने की इच्छाशक्ति नहीं है ।

देहात महासचिव महीपाल सारस्वत ने बताया कि केन्द्री की भाजपा सरकार कांग्रेस द्वारा लाई गई जनकल्यणकारी योजनाओं के नाम बदलकर झूृठी वाहवाही बटोरने का काम कर रही है लेकिन केन्द्र सरकार केवल चुनावी मोड़ में रहती है, आमजनता के जीवन सुधार के लिए इनके पास कोई रोडमैप नहीं है।
इस दौरान देहात कांग्रेस जिला महासचिव महीपाल सारस्वत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय गोदारा, अर्जनसर मंडल अध्यक्ष सीताराम मेघवाल , मंडल संगठन महामंत्री मोहनलाल खुडिय़ा,ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष स्वामी, ब्लॉक सचिव राकेश गोदारा, प्रवक्ता बंशी हुड्डा, एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष विकास चौधरी, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजू बरायच,देहात कांग्रेस जिला सचिव रामप्रताप सियाग, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष जसवीर गोदारा, युवा कांग्रेस जिला महासचिव बजरंग सारण, हरि गोदारा,मांगीलाल मूँड, जगदीश गोदारा, रतीराम गोदारा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।


