Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में गौचर भूमि को अराजीराज करने को लेकर बड़े जन आंदोलन का एलान किया गया है। 27 जनवरी से गौभक्त और आमजन बीकानेर कलेक्ट्रेट में महापड़ाव देंगे। जिसको लेकर जनजागरण अभियान जारी है। इसी के चलते आज गोचर बचाओ संघर्ष समिति के तत्वावधान मे बेसिक स्कूल मे संगोष्ठी का आयोजन किया गया।



जिसमे समिति के शिव गहलोत, मनोज सेवग (मनु भाईजी ), यशवेंद्र चौधरी महेंद्र किराडू, सूरजप्रकाश राव, नवरतन शर्मा, निर्मल शर्मा, विजय थानवी मौजूद रहे एवं 27 जनवरी को कलेक्ट्रेट मे गोचर बचाने के लिए होने वाले महापड़ाव मे शामिल होने के लिए आह्वान किया। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने गाय-गौचर के लिए हर दम साथ निभाने का वादा किया। संगोष्ठी में अनेक वक्ताओं ने अपनी बात कहीं और कहा कि गौचर पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बली व्यास, जैक पुरोहित की अगुवाई मे मोडा महाराज, गणेश मोहन, पप्पू व्यास, अनिल बिस्सा,सोहन सिंह (मोहन सिंह वेलफेयर सोसाइटी ), पवन सुथार, देवेंदर बिस्सा, चंद्र व्यास, ज्ञानी सुथार, बजरंग हर्ष, राधे सारस्वत, रविकांत, मनीष रामावत, जीतेन्द्र भार्गव, लाला, कैलाश आचार्य,ख्काशी मारु, दिनेश श्रीमाली, अविनाश आचार्य सहित अनेक युवा मौजूद रहें।



