Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किराया लेने आए युवक द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट और छेड़छाड़ करने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में विवाहिता ने मकान मालिक के छोटे भाई के खिलाफ महाजन पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि वह अपनेे परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है। जहां पर मकान मालिक का छोटा भाई किराया लेने आया। किराया लेने आया तो घर पर विवाहिता अकेली थी।ञ् इस दौरान मकान मालिक के भाई ने उसके साथ अभद्रता करते हुए छेड़छाड़ की। शोर-गुल सुनकर विवाहिता की सास व देवर मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी फरार हो गया। कुछ समय बाद आरोपी के परिजन पीडि़ता के घर पहुंचे और घर का सामान बाहर फेंकने लगे। रोकने पर उन्होंने जाति-सूचक गालियां देते हुए मारपीट की, जिसमें देवर को चोटें आई हैं। आरोप है कि परिजनों ने पीडि़ता को गांव में नहीं रहने देने की धमकी भी दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।





