मारपीट कर निकाली गालियां और छीन लिए हजारों रूपए-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मारपीट कर हजारों रूपए छीनने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नोखा पुलिस थाने में हिम्मटसर निवासी रामचन्द्रराम मेघवाल ने गोपीराम माली के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना हिम्मटसर में 19 दिसंबर की शाम की है। परिवादी ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी ने उसके साथ अभद्रता करते हुए जाति सूचक गालियां दी और मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने उसके के पास से 5 हजार रूपए छीन लिए और जान से मारने की धमकी दी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!