Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाय लेने पडोसी के खेत में गए युवक के सिर पर लोहे की रॉड से वार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कालु पुलिस थाने में पांडुसर निवासी अनुज पुत्र घनश्याम ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि वह पडोसी रणवीरनाथ, तनानाथ के खेत में गाय लेने के लिए गया था। जहां पर आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौच की और लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। जिससे उसके सिर पर खून आने लगा और अचेत हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



