Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। हार्ट अटैक से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के बज्जू खालसा में 8 जनवरी की है। इस सम्बंध में मृतक के बड़े भाई भंवरलाल पुत्र भगवानराम कुम्हार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके छोटे भाई कुभाराम को अचानक सीने में दर्द हुआ और अचेत हो गया। जिसे अस्पता लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





