2 हजार करोड़ के घोटाले में पूर्व मंत्री और भाजपा नेता के बेटों के नाम शामिल, पढ़ें खबर-Rajasthan News 

Rajasthan News  राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। कोरोना काल में स्कूल बंद रहने के दौरान राज्य में मिड डे मिल योजना में 2 हजार करोड़ के घोटाला सामने आया है। इसको लेकर एसीबी ने निजी फर्मों, कॉनफेड, केन्द्रीय भंडार सहित 21 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

 

जिसमें पूर्व मंत्री और वर्तमान में भाजपा के नेता के बेटों के नाम भी शामिल है। भाजपा नेता के बेटों का नाम आने के बाद अब घोटाले में राजनीति चटखारा भी लग गया है। यह मामला साल 2023 से चल रहा है। जानकारी के अनुसार मामले में गहलोत सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता राजेंद्र यादव के बेटे और रिश्तेदारों के नाम भी हैं। वहीं कुछ रिश्तेदारों के नाम भी एफआईआर में हैं, जो फर्म का अलग-अलग काम संभालते हैं।

 

दरअसल, कोरोना काल में स्कूली विद्यार्थियों को खाना उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने कॉनफैड के माध्यम से दाल, तेल, मसाले आदि के कॉम्बो पैक की सप्लाई की थी। योजना में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायतें मिलने पर एसीबी ने प्राथमिक जांच शुरू की। इसके बाद विस्तृत जांच की गई। जांच के दौरान कई मामलों में वास्तविक खरीद और आपूर्ति किए बिना ज्यादा दरों पर फर्जी बिल प्रस्तुत करने की जानकारी भी सामने आई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!