राजीव गांधी मार्ग पर टीम ने की कार्रवाई तो मचा हड़कंप,देखें वीडियो- Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल यातायात पुलिस ने पीबीएम क्षेत्र से अवैध रूप से रेहड़ी और ठेलों को हटाया और आज राजीव गांधी मार्ग पर ऐसी ही कार्रवाई की गयी। निगम की टीम बुलडोजर और पुरे दस्ते के साथ राजीव गांधी मार्ग पर पहुंची तो एकबारगी हड़ंकप की स्थिति बन गयी। निगम की टीम ने मौके से अवैध खोखों, ठेलों को हटाया साथ ही कुछ खोखों को सीज भी किया गया है। इस दौरान खोखे के मालिकों द्वारा सामान निकालते हुए भी देख गए। कई खोखे के मालिक कार्रवाई के भय से खोखे को भी ले गए।

 

निगम की टीम ने बुलडोजर से इन खोखों को निगम के वाहनों में डालते हुए सीज किया है। जानकारी के अनुसार इन खोखे वालों को पहले ही चेतावनी दी गयी थी कि यहां से अतिक्रमण को हटा लिया जावे लेकिन जब चेतावनी के बाद भी व्यवस्था नहीं सुधरी तो आज निगम की टीम ने कार्रवाई की है ।
निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शहर में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!