Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डेक बजाने से बंद करने का बोलने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में कबीर आश्रम के पास रहने वाले पुनमराम पुत्र नारायण राम ने सुनील पुत्र मोहनलाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना फतीपुरा में 6 जनवरी की रात की है।


इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसके घर के पास में आरोपी अपनी गाड़ी को खड़ी करके तेज आवाज में डेक बजा रहा था। जब उसे आवाज धीमे करने के लिए कहा तो आरोपी आग बबूला हो गया और उसके साथ थाप-मुक्कों से मारपीट की। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



