19 लाख की नकदी और 200 किलो से अधिक डोडा के साथ एक गिरफ्तार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। कल गंगाशहर क्षेत्र में 14 किलो गांजा जब्त किया था। जिसके बाद मुक्ताप्रसाद पुलिस ने थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दबिश देकर 200 किलो से ज्यादा डोडा और 19 लाख की नकदी जब्त की है। पुलिस टीम ने चुंगी चौकी क्षेत्र में दबिश देकर रतिराम के पास से 229 किलो डोडा जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 19 लाख की नकदी भी जब्त की है। पुलिस को पैसे गिनने के लिए बाकयदा मशीन तक मंगवानी पड़ी।

 

यह कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़, सीओ सिटी अनुज डाल के सुपविजन में मुक्ताप्रसाद पुलिस ने की है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी विजेन्द्र कुमार सीला, रतनाराम, रामकुमार, हेमङ्क्षसह, महेश जोईया, रविन्द्र, काशीराम, सुमन, छगनलाल, संजय शामिल रहें। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और डोडा कहां से लाया गया था और कहां ले जाने की तेयारी थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!