चलती कार बनी आग का गोला, पिता-पुत्र ने सुझबुझ से बचाई जान, देखें वीडियो-Bikaner News

लिंक पर क्लिक कर देखें वीडियो

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चलती कार में अचानक आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला पुलिस थाना क्षेत्र के सियासर चौगाान के 6 एसएसएम की है। जहां पर चलती हुई एक ऑल्टो कार में अचानक आग लग गयी। कार में सवार पिता-पुत्र ने अपनी सुझबुझ से गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। कार देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई।
जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि समय रहते दोनों सवार सुरक्षित बाहर निकल आए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!