Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। उधार लिए लाखों रूपए वापस देने के बावजूद भी पैसे मांगने और धमकियां देने की खबर सामने आयी है। घटना कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र के कुम्हारों का मौहल्ला निवासी रामकिशन सोनी ने रामङ्क्षसह फौजी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी से उसकी जान पहचान है। जिसके चलते उसने 3 लाख रूपए उधार लिए थे। परिवादी ने बताया कि उसने वापिस दे दिया लेकिन आरोपी भी उसे डराते हुए धमकियां दे रहा है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





