घने कोहरे के बीच स्कूल पहुंचे नैनिहाल, 20 जिलों में स्कूलों में छुट्टियां,देखें वीडियो-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मौसम विभाग ने प्रदेश में सर्दी को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया है। इसी के चलते सोमवार और मंगलवार को बीकानेर में सर्दी का प्रकोप दिखा। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे तक घना कोहरा दिखाई दिया। जिसके चलते आम दिनचर्या सुस्त रफ्तार में दिखी। सड़के सूनसान सी नजर आयी तो वाहनों की रफ्तार भी धीमी दिखी। विजिबिलिटी 20 मीटर के करीब दिखी। जिसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 

बीकानेर शहर हो या फिर ग्रामीण अंचल चारों तरफ घना कोहरा और ठिठुरन ने स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ा दी है। राजस्थाान के 20 जिलों में बढ़ती सर्दी के चलते स्कूलो में अवकाश है लेकिन बीकानेर में स्कूलों में छुट्टियां नहीं की गयी। सर्दी और घने कोहरे के बीच नन्हे बच्चे धूजते हुए स्कूल जाते हुए दिखाई दिए। बच्चों के साथ अभिभावक भी परेशान होते दिखाई दिए।

 

राजस्थान में घने कोहरे और शीतलहर से हाड़ कंपाने वाली सर्दी का दौर शुरू हो गया है। प्रदेश के 20 जिलों में आज से 8वीं क्लास तक स्कूलों में छुट्टी की गई है। वहीं, मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार सुबह जयपुर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी 0 मीटर रही। वहीं, जयपुर में हवा की क्वालिटी भी सुबह खराब रही। ज्यादातर इलाकों में एक्यूआई 200 के ऊपर रिकॉर्ड हुआ।

 

राज्य में कोहरे का असर 7 जनवरी और कोल्ड-वेव का असर 9 जनवरी तक रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में भी 2 डिग्री तक गिरावट हो सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!