Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आर्मी कैंट में तैनात सेना के जवान का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के आर्मी कैंट में 3 जनवरी की सुबह की है। इस सम्बंध में यूनिट के सूबेदार ओपी रॉय ने रिपोर्ट दी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवादी ने बताया कि 524 एएससी बटालियन में तैनात जवान प्रदीप कुमार (36 वर्ष), रैंक एसएचटी/एनके, पुत्र नसीब राम, निवासी नवाबाद (जम्मू-कश्मीर) ने गुरुवार रात खाना खाकर मैस में विश्राम किया था।


शुक्रवार सुबह तय समय तक जब वह नहीं जागा तो यूनिट के सूबेदार ओ.पी. राय ने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं मिली।इसके बाद मैस हवलदार व मैस सेक्रेटरी को सूचना दी गई। जवान को तत्काल 187 मिलिट्री हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां सुबह चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।



