धर्मशाला में रूके हुए 27 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर जीवनलीला की समाप्त-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किराये के कमरे में रहने वाले युवक द्वारा फांसी लगाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के सीरिया देवी धर्मशाला कोलायत में 2 जनवरी की है। इस सम्बंध में सीकर निवासी अशोक पुत्र अर्जुनराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई अमित यादव श्रीकोलायत में अपनी पढ़ाई करता था और स्कूल में पढ़ता था। धर्मशाला में कमरा किराए ले रखा था। किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द किया है और इस मामले की जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!