रहस्यमी घडे से मची अफरा-तफरी, सोने की धातु से घड़ा मिला खुदाई में, पढ़ें खबर-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। खुदाई में सोने जैसा घड़ा मिलने के बाद अफरा तफरी मच जाने की खबर सामने आयी हे। जिसके बाद पुलिस को मौके पर कंट्रोल करना पड़ा तब जाकर मामला शांत हुआ। खबर टोंक जिले से जुड़ी है। जहां पर एक सुनसान जमीन से निकले रहस्यमयी घड़े को लेकर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का दावा है कि इस घड़े में कुछ धातु जैसे टुकड़े हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि ये गोल्ड जैसे दिखते हैं। खुदाई में सोने से भरे घड़े की अफवाह फैलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई। कुछ देर के लिए लूटपाट जैसी स्थिति हो गई।

 

दरअसल, शनिवार को गांव की एक चारागाह जमीन पर पूजा-अर्चना का सामान मिला था। स्थानीय लोगों का यहां कोई खजाना गड़ा होने की आशंका हुई। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने यहां जेसीबी से खुदाई शुरू करवाई।
करीब आधा घंटे की खुदाई के बाद 100- 150 किलो वजनी काफी पुराना धातु का करीब 2 फीट ऊंचाई और डेढ़ फीट चौड़ाई का घड़ा निकला, जिसमें सोने जैसी धातु के टुकड़े थे।

 

जैसे ही धातु के घड़े को बाहर निकाला गया, भीड़ उस पर टूट पड़ी। कई लोग उसमें रखे गोल्ड जैसी धातु को लेकर भागने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस टीम को उन्हें रोकने में काफी मशक्कत हुई। ग्रामीणों से वापस उन टुकड़ों को लेकर घड़े में रखा गया। हालांकि, आशंका है कुछ टुकड़े गायब हो गए हैं। इसके बाद भीड़ को खुदाई वाली जगह से दूर किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!