पुलिस लाइन में अपनी सर्विस रिवाल्वर से कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली-Rajasthan News

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पुलिस लाइन में कांस्टेबल द्वारा अपनी सर्विस रिवॉल्वर द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना प्रदेश के जेसलमेर से जुड़ी है। जहां पर पुलिस लाइन में एक कांस्टेबल ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली।

 

मृतक की पहचान नरेंद्र मीणा निवासी सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार कांस्टेबल नरेंद्र मीणा जैसलमेर पुलिस लाइन में अपने सरकारी क्वार्टर में रहते थे। कुछ दिन पहले उनका परिवार सवाई माधोपुर गया हुआ था, जिसके चलते वे घर में अकेले रह रहे थे।

 

कांस्टेबल सुबह जब बाहर नहीं आए तो साथी पुलिसकर्मियों को शक हुआ और उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। लेकिन, अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। अनहोनी की आशंका के चलते पुलिसकर्मियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर का नजारा देख सभी सन्न रह गए। कमरे में नरेंद्र का शव लहूलुहान हालत में पड़ा था।
सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। टीम ने मौके से सर्विस रिवॉल्वर को कब्जे में ले लिया गया है। शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और परिजनों को सूचना भिजवा दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!