रानी बाजार क्षेत्र में पुलिस का एक्शन, दो विदेशी महिलाओं को लिया हिरासत में-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने शुक्रवार रात को बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रही दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सीओ सिटी अनुज डाल के निर्देशों पर कोटगेट एसएचओ धीरेन्द्र शेखावत की टीम ने की है। पुलिस टीम को रानी बाजार क्षेत्र में अवैध रूप से विदेशी महिलाओं के रहने की जानकारी मिली थी।

 

जिस पर पुलिस ने सूचनाएं जुटाकर रानी बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए दो विदेशी महिलाओं को हिरासत में लिया है। ये दोनो महिलाएं उज्बेकिस्तान और कजाकिस्तान की रहने वाली बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस टीमें दोनो महिलाओं से पूछताछ में जुटी है। जानकारी के अनुसार दोनो महिलाएं अवैध रूप से रूकी हुई थी हालांकि पुलिस द्वारा इनसे दस्तावेज सहित अन्य जानकारियां ली जा रही है । पुलिस द्वारा मकान मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!