फिर हुआ सड़क हादसा, बाइक सवार दो लोगों की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को हुए दर्दनाक हादसे के बाद एक बार फिर हादसे में दो युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम की है। जहां पर बीकानेर रोड़ पर माधोडिग्गी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गिर गए और दोनो की मौत हो गयी।

जानकारी के अनुसार देर शाम को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद खाजूवाला पुलिस टीम मौके पर पहुंची, मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर खाजूवाला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतकों की पहचान 12 केजेडी निवासी रोशन खान, 7 पीएचएम निवासी राजेश के रूप में हुई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!