Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया गया है। यह कार्रवाई एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन कोलायत थानाधिकारी जसवीर कुमार ने की है। यह कार्रवाई 1 जनवरी की शाम को करीब सवा चार बजे से सवा सात बजे केे आसपास गहलोत टी स्टॉल झझू तिराहे के पास की है।


पुलिस टीम ने अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एमडी 6.39 ग्राम, 2 किलो 250 ग्राम गांजा और 5 किलो 900 ग्राम डोडा जब्त किया है। डीएसटी की सूचना पर थानाधिकारी जसवीर कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए बाबू और शिवरतन को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



