Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। पूर्व सांसद और कांग्रेस के गढ़ का ध्वस्त करने वाले दिग्गज नेता का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया है। आज नागौर के पूर्व सांसद भानु प्रकाश मिर्धा का लम्बी बीमारी के बाद उनके जोधपुर आवास पर निधन हो गया। स्वर्गीय मिर्धा 11वीं लोकसभा में उनके पिता और किसान केसरी नाथूराम मिर्धा के के देहांत के बाद हुए उपचुनाव में पहली बार भाजपा के सांसद बने थे।


मिर्धा अपने पीछे भरा पुरा परिवार और राजनीतिक विरासत छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार कल जोधपुर के चौपासनी रोड़ स्थित मिर्धा फार्म में किया जाएगा। इस परिवार के इतिहास में एक अध्याय ऐसा भी है, जिसने नागौर की सियासी जमीन को हमेशा के लिए बदल दिया। यह कहानी है पूर्व सांसद भानु प्रकाश मिर्धा की, जिन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कमल के साथ दिल्ली की पंचायत में कदम रखा था।
बात साल 1997 की है, जब किसान केसरी कहे जाने वाले नाथूराम मिर्धा के निधन के बाद नागौर लोकसभा सीट पर उपचुनाव हुए। कांग्रेस ने नाथूराम जी के भाई और कद्दावर नेता राम निवास मिर्धा को मैदान में उतारा। वहीं दूसरी ओर, नाथूराम मिर्धा के पुत्र भानु प्रकाश मिर्धा ने भाजपा का दामन थामकर चुनावी रण में उतरने का फैसला किया।



