Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 15 वर्षीय बालिका की खेत में काम करते समय जहरीली दवाई चढ़ जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना छतरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र में 30 दिसंबर की दोपहर को साढ़े बारह बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में चक 4 केडब्ल्यूएम संसारदेसर निवासी जगदीश ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी मनीषा खेेत में स्प्रे करते कीटनाशक की चपेट में आ गयी और जहरीली दवाई चढ़ जाने से उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





