Bikaner Range पूछताछ ऐसी की थाने में आम फरियादी की एकबारगी नो एंट्री
राजस्थान 1st न्यूज, बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने लॉरेंस गैंग के गुर्गो के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रंगदारी के जरिये वसूल किए गए करीब एक करोड़ रूपए जब्त किए है। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने लॉरेंस गैंग के तीन गुर्गो से सख्ती से पूछताछ की तो लॉरेंस के वसूली नेटवर्क का खुलासा हुआ है।


यह गैंग जोधपुर से पंजाब तक विदेश बैठे सदस्यों के जरिए धमकियां देकर करोड़ों की फिरौती वसूलते थे। इसके बाद इसके बाद एक के बाद एक वसूली नेटवर्क के 4 और गुर्गे गिरफ्तार किए गए हैं। सभी 7 को श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर थाने में लाया गया है और विभिन्न जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही है। ऐसे में, थाने में आम फरियादियों को बाहर से ही सुना जा रहा है।
जांच में सामने आया है कि जोधपुर से करीब 1 करोड़ रुपए की रंगदारी की रकम रायसिंहनगर लाई जा रही थी। इसी बीच पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान रायसिंहनगर क्षेत्र में इनोवा से 91 लाख रुपए नकद बरामद कर लिए। कार में सवार तीन युवक सिर्फ कैरियर थे, जिन्हें यह रकम रायसिंहनगर के पास एक गांव में किसी युवक तक पहुंचानी थी। यह रकम आगे पंजाब भेजी जानी थी, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा खुलासा हो गया।



