Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। इंजीनियर के रूप में काम कर रहे युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। घटना नाल पुलिस थाना क्षेत्र के जयमलसर में 29 दिसंबर की है। इस सम्बंध में मृतक के छोटे भाई रावलङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके बड़े भाई बाबूसिंह जो कि सोलर कंपनी में इजीनियर के रूप में काम करता था। 29 दिसंबर की रात को अपने घर पर फांसी लगा ली। जिसकी सूचना मुझे रिश्तेदार ने दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





