Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क क्रॉस करते समय वाहन की टक्कर से नन्हें बच्चे की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के सांखला फांटे पर बज्जू मार्ग की है । जहां पर दो भाई सड़क क्रॉस कर रहे थे। इसी दौरान कैंपर ने 8 वर्षीय बालक को टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही 8 वर्षीय बालक गोपाल की मौत हो गयी।


हादसे के बाद परिजन और आसपास के लोग बच्चे को लेकर अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने बच्चे को मृ़त घोषित कर दिया। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवाया है। इस सम्बंध में कोलायत एसएचओ जसवीर कुमार ने राजस्थान फस्र्ट को जानकारी देते हुए बताया कि कैंपर द्वारा रोड़ क्रॉस कर रहे बच्चे को टक्कर मार दी। जिससे बच्चे की मौत हो गयी। जसवीर कुमार ने बताया कि गाड़ी का पता कर लिया है जिसे जल्द ही जब्त कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।


