Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क किनारे खड़े कंटेनर में बीती रात को अचानक आग लग जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा कस्बे की है। जहां पर बाईपास पर दो दिनों पहले गाडिय़ों से भरे कंटेनर का हादसा हो गया था। जो कि सड़क किनारे खड़ा था। सड़क किनारे खड़े कंटेनर में बीती रात को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गयी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके फायर बिग्रेड़ मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार कंटेनर में किआ कंपनी की 6 नई कारें लदी हुई थीं।


आग से इनमें से एक कार को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि बाकी कारें सुरक्षित रहीं। समय रहते दमकल और पुलिस के पहुंचने से आग फैलने से बच गई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले इसी कंटेनर की चपेट में आने से एक पैदल युवक की मौत हो गई थी। हादसे में कंटेनर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसके बाद उसे बाईपास पर ही खड़ा कर दिया गया था। उसी दौरान बीती रात कंटेनर में अज्ञात कारणों से आग भड़क उठी। फिलहाल आग लगने के कारणों के बारें में जानकारी नहीं मिल पायी है।



