पीबीएम के ट्रोमा मेें रात को फिर हुआ जमकर हंगामा, बाल खींचने का आरोप, देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लगातार अव्यवस्था और लापरवाही को लेकर पीबीएम में हंगामा हो रहा है। जिसको लेकर पीबीएम की व्यवस्था बेपटरी नजर सी आ रही है और लगातार संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम की साख पर बटïटा लग रहा है। बड़े अधिकारियों और करोड़ों रूपए जिस अस्पताल के नाम से मिल रहे है लेकिन फिर भी छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल विवादों का अखाड़ा बनता हुआ नजर आ रहा है ।

 

ऐसी ही खबर बीती रात को ट्रोमा सेंटर से सामने आयी। जहां पर देराजसर से एक परिवार आया हुआ था। छाती में दर्द की शिकायत पर यह माँ-बेटा दिखाने पहुंचे थे लेकिन अत्यधिक दर्द होने के कारण युवक की माँ न इलाज में थोड़ी से जल्दी की बात डॉक्टरों को कही जिसको लेकर डॉक्टरों के आक्रोशित हो जाने की बात कहीं जा रही है। इसी को लेकर विवाद हो गया और देखते ही देखते पीबीएम में भारी हंगामा हो गया। आरोप है कि उस समय मौजूद नर्सिगकर्मियों ने युवक के बाल खींचे। काफी देर के हंगामे के बाद बीच बचाव किया गया तब जाकर मामला शांत हुआ।

 

ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि जिस अस्पताल के इलाज को लेकर चर्चा होनी चाहिए थी लेकिन हंगामे की चर्चााएं अखबारों की सुर्खियां बन रही है। बीते समय पर गौर किया जावे तो अमूमन संभाग ये बड़ा अस्पताल विवादो,हंगामे के कारण सुर्खियों में है।

 

बड़ा सवाल है कि हर बार विवाद के बाद बड़ी-बड़ी बातें तो की जाती है लेकिन वो धरातल पर कब उतरेगी ये किसी को पता नहंी होता है । जब बीते दिनों एक मरीज को गलत खून चढ़ा दिया गया था तब भी लापरवाही को लेकर बड़े बड़े दावे किए गए थे लेकिन एक बार फिर कुछ ऐेसे ही दृश्य बीती रात को दिखे थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!