Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहरी सीमा में घुसने के लिए बीती रात को नेशनल हाईवे चुंगी तिराहे पर लंबी कतार वाहनों की दिखी। जिसमें अनेक ओवरलोड़ वाहन भी दिखाई दिए जो कि 11 बजने पर शहरी सीमा में घुसने का इंतजार कर रहे थे। ये सभी वाहन 11 बजने नो एंट्री खुलते ही शहर की दौड़ पड़े जो कि कभी खतरे को निमंत्रण दे सकते है। शहरी सीमा में प्रवेश करने के बाद भी इनको कोई रोक टोक नहीं है।


आए दिन शहरी क्षेत्र में बेतहरीब ढ़ंग से भरी गाडिय़ां दिखी जाती है जो कि कभी हादसे को निमत्रंण दे सकती है। वीडिया में दिखाई देने वाले दृश्य बीती रात को 11 बजने से कुछ मिनट पूर्व के है और करीब आधा किलोमीटर लंबा जाम है। जो कि नो एंट्री खुलने का इंतजार कर रहा है। चुंगी तिराहे से एमजीएसयू की तरफ लंबा जाम कई लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया।


