Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बढ़ती चोरियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो चोरियों की वारदातों का पर्दाफाश किया है। बज्जू पुलिस ने दो चोरियों के मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार किया है। इस सम्बंध में 17 दिसंबर को परिवादी नेे मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसके घर से कोई व्यक्ति बोलेरो कैंपर चोरी कर ले गया। जिस पर पुलिस टीम ने मामले की जांच करते हुए चोरी को लेकर जानकायिां जुटाई और ट्रेस आउट किया। पुलिस ने कैंपर गाड़ी खरीदने वाले नरपत और प्रेमसिंह को गिरफ्तार किया है। जिनसे बोलेरो कैंपर भी बरामद की है।


वहीं 24 अगस्त को परिवादी ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि मांगीलाल उसकी बाइक चोरी कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने मांगीलाल को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक को बरामद किया है।



