विविधता में एकता ही हिंदू धर्म- संस्कृति की विशेषता : राजाराम-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सींथल में चल रहे बजरंग दल के सात दिवसीय वर्ग को संबोधित करते हुए विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री व संघ के वरिष्ठ प्रचारक राजाराम ने कहा कि सनातन धर्म में अनेक मत ,पंथ ,संप्रदाय है । लेकिन फिर भी हिंदू हम सब एक हैं। क्योंकि परम तत्व एक है । जड़ चेतन में तू ही समाया कोई नहीं है पराया । यही सनातन संस्कृति की विशेषता है । सभी प्राचीन संस्कृतियों मिट गई लेकिन भारत की सनातन संस्कृति आज भी जीवित है ,अमिट है।

यूनान मिस्र रोमा मिट गए – कुछ बात है कि हस्ती मिटती नहीं हमारी। कार्यक्रम में वर्ग पालक भूपेश ,बी एल मेहता इंस्टीट्यूट के संचालक बाबूलाल, बजरंग दल प्रान्त संयोजक विक्रम परिहार, सह संयोजक दीपक प्रजापत, बौद्धिक प्रमुख खरताराम, सह बौद्धिक प्रमुख दिनेश परिहार ,प्रांत गौ रक्षा प्रमुख इंद्रजीत, प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख सचिन, मुख्य शिक्षक उमेश ,प्रांत मिलन प्रमुख गजेंद्र ,विभाग मंत्री विनोद सेन जिला मंत्री राजेन्द्र सहित बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!