एंटीबायोटिक दवाओं के सीमित और सावधान उपयोग पर जोर, सुना मन की बात का कार्यक्रम-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश को संबोधित किया। भारतीय जनता पार्टी गंगाशहर मंडल की ओर से मन की बात सुनने के लिए मंडल स्तर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के अध्यक्षता में हुवे कार्यक्रम में सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती महाराज, बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर भाजपा प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश समिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व महापौर नारायण चौपड़ा, जिला उपाध्यक्ष दीपक पारीक, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजाराम सिगड़, जोगेंद्र शर्मा, सुनीता हटीला सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

मंडल अध्यक्ष प्रकाश मेघवाल ने बताया कि कार्यक्रम में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मन की बात के 129वें एपिसोड में प्रधानमंत्री ने वर्ष 2025 की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि इनसे देश को नया आत्मविश्वास प्राप्त हुआ है। उन्होंने कच्छ के रणोत्सव, समाज को सशक्त बनाने वाले व्यक्तियों के योगदान, एंटीबायोटिक दवाओं के सीमित और सावधान उपयोग तथा अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोने की आवश्यकता पर बल दिया।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 संकल्प-सिद्धि की यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। साथ ही फीट इंडिया मूवमेंट का उल्लेख करते हुए सभी से नियमित व्यायाम करने का आह्वान किया और कहा कि ठंड का मौसम स्वास्थ्य के लिए अत्यंत अनुकूल होता है। उन्होंने सभी देशवासियों को 2026 के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।
मन की बात कार्यक्रम के पश्चात भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गंगाशहर मंडल द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में अरुण जैन, इंद्रप्रकाश राव, पार्षद भंवरलाल साहू, पूर्व पार्षद झमकू देवी, मंडल महामंत्री जसकरण मारू, गोविंद सारस्वत, मंडल उपाध्यक्ष हिमांशु टाक, मूलचंद दैया, राजश्री कच्छावा, संजय कुमार सोनी, जगदीश सोनी, हुलास भाटी, अंकुश चोपड़ा, विकास शर्मा, अभिषेक आचार्य, मुकुल गहलोत, विजय कुमार शर्मा, गौरी शंकर नाई, कमल बेद, दीपक यादव, युवराज सोनी, अशोक बाहेती, शिव प्रजापत, पुष्पा कंवर, मोनिका शर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!