Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस पर आज बीकानेर शहर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने पार्टी का ध्वज फहराकर वंदन किया।


अपने अध्यक्षीय उद्धबोधन जिला अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल ने कहा कि आज बड़ा महत्वपूर्ण दिवस है जब हम ऐतिहासिक पार्टी के स्थापना दिवस को मना रहे है। देश की एकता अखंडता सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के लिए 1885 में कांग्रेस की स्थापना हुई और कांग्रेस द्वारा बनाए गए मौलिक अधिकार संविधान का हिस्सा बने। जिस से देश में सर्वधर्म समभाव की भावना जागृत हुई आज इस ऐतिहासिक दिवस पर मैं उन सभी महान विभूतियों को नमन करता हूँ । जिनकी बदौलत हमें आजादी मिली और आजाद भारत देश को मुख्यधारा में लाने वाले पार्टी के महापुरुषों को भी याद करते हुए नमन करता हूँ। जिनकी बदौलत भारत आत्मनिर्भरता की तरफ बढ़ा ।


आज देश का जो माहौल है उसमें हमारी महती जिम्मेदारी बन जाती है कि हम उन सभी मूल्यों और अधिकारों की रक्षा करें, जिससे इस भारत की खूबसूरती बनी रही । भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जिस तरह से इस देश के मजबूत ढांचे को कमजोर करना चाहते है आज के दिन हम प्रतिज्ञा लें कि भारत की संप्रभुता की रक्षा के लिए हम अपने महापुरुषों द्वारा बतलाए गए मार्गों का अनुसरण करते हुए भारत के सभी नागरिकों के हितों की रक्षा करेंगे और देश सेवा में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।
प्रदेश महासचिव हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस के सैद्धांतिक मूल्यों की खातिर हमें अपना योगदान देना होगा।
पूर्व संगठन महासचिव नितिन वत्सस ने बताया कि स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यालय में ब्लॉक अध्यक्ष जाकिर हुसैन नागौरी, पार्षद तथा अनुसूचित जाति विभाग के जि़लाध्यक्ष प्रफुल हटीला,पार्षद वसीम अब्बासी विजय सिंह शेखावत, अता हुसैन कादरी,महासचिव राहुल जादूसंगत तोलाराम सियाग, करणीसिंह राजपुरोहित,सचिव रामनाथ आचार्य सफी खान, ताहिर हसन कादरी, मंडल अध्यक्ष कमल किशोर साध, मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, मंडल अध्यक्ष मुबारिक हुसैन,मंडल अध्यक्ष निर्मल विश्नोई, ओबीसी प्रदेश महासचिव कमल कुमार नागल सचिव नवनीत कौर,शलिना खान अकरम अली, महबूब रंगरेज, डॉ.मिर्जा हैदर बेग, अता हुसैन कादरी, दिनेश मीणा, हरिप्रकाश वाल्मीकि,प्रेम कुमार दईया,रोहित पंडित, अरशद सिंधी,सुधीर चंद्र मेघवाल,गौरीशंकर गहलोत,मुकेश आचार्य, देवेंद्र राजपुरोहित, लक्ष्मीनारायण तंवर, अली राजा, ओम जनागल, सोनू मेघवाल, सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे



