Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के लाखनसर में 10 दिसंबर की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में लाखनसर निवासी मेघाराम पुत्र टीकूराम नायक ने मुकदमा दर्ज करवाया हे। परिवादी ने बताया कि खेत की सीमाबंदी से गाड़ी टकरा गयी। जिससे उसका भाई गिर गया और मौत हो गयी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





