आगे चल रहे ट्रक चालक ने लगाए ब्रेक, पीछे से भिड़ गई कार, चालक की मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आगे चल रहे ट्रक के चालक द्वारा लापरवाही करते हुए अचानक ब्रेक लगाने से पीछे चल रही कार के भिड़ जाने और चालक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र में 26 दिसंबर की सुबह 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में छोटी सींगर सीकर निवासी विजयपाल ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसके पिता भारतमाला पर कार लेकर जा रहे थे। इस दौरान आगे चल रहे ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसके चलते उसके पिता की कार ट्रक में भिड़ गयी और उसके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!