Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के मोमासर में 25 दिसंबर की शाम को 7 बजे की है। इस सम्बंध में मोमासर निवासी छोटूराम पुत्र तारूराम ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार था और घर में पंखे के हुक में फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





