राष्ट्रीय गणित दिवस पर हुआ आयोजन, 3900 से अधिक गणितीय समीकरणों का संकलन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रायसर मार्ग स्थित आदर्श विद्या मन्दिर उच्च माध्यमिक नोखा में आज राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को गणित की बारीकियों और महान गणितज्ञों के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया गया।

वन्दना सभा में मुख्य वक्ता आचार्य नवीन कुमार सियोल ने कहा कि गणित केवल अंकों का खेल नहीं है, बल्कि यह मनुष्य की तार्किक क्षमता को विकसित करने का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने महान भारतीय गणितज्ञों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को गणित के भय से मुक्त होकर इसे खेल-खेल में सीखने का आह्वान किया।।

उन्होंने कहा कि रामानुजन एक ऐसी विलक्षण प्रतिभा थे, जिनके लिए गणित का अर्थ केवल संख्याएँ नहीं, बल्कि ईश्वर के विचार थे। उन्होंने 3900 से अधिक गणितीय समीकरणों और प्रमेयों का संकलन किया। आज का दिन हमें उनके अटूट धैर्य और विषय के प्रति समर्पण से सीखने की प्रेरणा देता है।

इस अवसर पर बौद्धिक प्रमुख राजेश स्वामी ने आगामी प्रतियोगिताओं की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि गणित दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के लिए विद्यालय स्तर पर विभिन्न रचनात्मक और बौद्धिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा, जिनमें गणित प्रश्नोत्तरी वर्ग-घन गणना प्रतियोगिता, चार्ट निर्माण, गणित रंगोली आदि प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन प्रतियोगिताओं का मुख्य उद्देश्य भैयाओं में गणित के प्रति स्वाभाविक रुचि पैदा करना है। इस अवसर पर विद्यालय भैया व आचार्य उपस्थित रहें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!