Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। करीब आधे घंटे के अंतराल में ही हॉस्पीटल में मरीज के परिजनों के जेबों से हजारों रूपए पार हो जाने की दो घटनाएं सामने आयी है। घटना नोखा के जिला अस्पताल की है। जहां पर करीब 30 मिनट के भीतर ही जेबकतरों ने दो अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया और 50 हजार व 10 हजार रूपए पार कर ले गए।


जानकारी के अनुसार जेबकतरें इतने शातिर है कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मरीजों के परिजनों के साथ घूमते और मौका देखकर जेब साफ कर ले जाते। सिंधु गांव के रहने वाले हरिराम की जेब से 50 हजार और रायसर के रहने वाले दशरथ मांझू की जेब से 10 हजार रूपए पार कर ले गए। जिसके बाद हॉस्पीटल में हड़कंप की स्थिति हो गयी।
हॉस्पीटल में मौजूद मरीजों के परिजनों ने बताया कि आए दिन हॉस्पीटल में ऐसी घटनाएं हो रही है। कभी जेब से पैसे निकालकर ले जा रहे है तो कभी मोबाइल सहित अन्य सामान चोरी हो रही है लेकिन हॉस्पीटल प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की और ध्यान तक नहीं दे रहा है। जिसके चलते मरीजों के परिजन रोज इसका शिकार हो रहे है। मरीजों के परिजनों ने इस सम्बंध में पुलिस को सूचना दी है। पुलिस टीम मामले की जांच में जुटी है और हॉस्पीटल के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।



