Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अचानक व्यक्ति के बेहोश हो जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती योजना में 20 दिसंबर की रात को 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भतीजे सचिन कुमार ने रिपोर्ट दी है।


परिवादी ने बताया कि उसके चाचा अशोक कुमार जिनकी अचानक तबीयत खराब हुई और बेहोश हो गए। जिन्हें हल्दीराम हॉस्पीटल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने अशोक कुमार को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गयी।



