Rajasthan Weather राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नए विक्षोभ के चलते प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा जारी है। उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और घने कोहरे के कारण प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जबकि दिन के तापमान में गिरावट आई है।


रविवार को प्रदेश के कई शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने कल से तापमान में गिरावट के साथ तेज सर्दी का अलर्ट जारी किया है।
पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी राजस्थान के गंगानगर, हनुमानगढ़, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली और दौसा जिलों में घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के कारण इन शहरों में दिन के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर आज भी रहेगा, जिससे कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहने की संभावना है।
23 दिसंबर से उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है।23 दिसंबर से उत्तर भारत से ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ेगा, जिससे न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। इसके अलावा, उत्तर-पूर्वी और उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना कोहरा छा सकता है। ऐसे में आने वाले दिनों तक घने कोहरे के साथ सर्दी भी तेज होगी।



