Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सुबह के बाद शाम को फिर पूगल फांटा क्षेत्र में हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल फांटे की है। जहां पर हैरियर और स्विफ्ट कार के बीच टक्कर हो गयी। जिसमें दोनो गाडिय़ां आगे से क्षतिग्रस्त हो गयी। कारों के कांच टूट गए और हादस के कारण बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गाडिय़ों को साइड में यातायात को सुचारू करवाया। बता दे कि आज सुबह भी पूगल फांटा क्षेत्र में हादसा हो गया था। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी थी।





