Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर के सांसद और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आज 72वां जन्मदिवस है। भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आज विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये केन्द्रीय मंत्री मेघवाल को बधाई दी। इसी कड़ी में आज किसान मोर्चा की शहर कार्यकारिणी ने गौसेवा के साथ मेघवाल का जन्मदिन मनाया। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष चन्द्र मोहन जोशी ने बताया कि वरिष्ठ भाजपा नेता विजय आचार्य की अगुवाई में आज किसान मोर्चा की टीम गोली वाला हनुमान मंदिर गौशाला,नाल रोड में गौ माता को हरा चारा खिलाकर केन्द्रीय मंत्री का जन्मदिन मनाया।


इस अवसर पर मंत्री की दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई। विजय आचार्य ने केन्द्रीय मंत्री की लंबी आयु की कामना की। इस दौरान कार्यक्रम में किसान मोर्चा बीकानेर शहर के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन जोशी, श्याम सुंदर चौधरी, सांगीलाल गहलोत, हनुमान सिंह चावड़ा, सुशील शर्मा, रमजान अब्बासी, राहुल पारीक, विक्रम सिंह सिसोदिया, कमल सेन, तेजेंद्र गिल, अशोक सिंह राजपुरोहित, ऐड.आसु शर्मा, राहुल भाटी, जगदीश सोलंकी, विनोद सोनी, रोहित उपाध्याय, राकेश पारीक, निर्मल पारीक, नरेन्द्र नाथ पारीक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।



