Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा नेता पर भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी खबर सामने आयी है। देशनोक मंडल अध्यक्ष पर पीएम आवासा में भ्रष्टाचार के आरोप लगे है। इसको लेकर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को पत्र लिखा गया है। जिसमें बताया गया है कि स्वरूप नाम के लाभार्थी के आवास के पैसे मंडल अध्यक्ष पवन के खाते में आए।


जो कि भ्रष्टाचार को दर्शाता है। स्थानीय युवा मनोज,कालू दान,प्रदीप आदि ने पूरे प्रकरण से जुड़े दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित की है साथ ही गंभीर आरोप लगाया है कि यह कृत्य प्रधानमंत्री मोदी की पारदर्शी एवं भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था को तार- तार करने वाला है। इससे पार्टी की छवि को धूमिल हो रही है। देशनोक भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन कुमार के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग के साथ पार्टी से निष्काषित करने की भी मांग की है। युवाओं ने पूरे पत्र प्रदेश अध्यक्ष को भेेजे हैं। भाजपा नेता पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए है।



