आज तारीख, सुनवाई नहीं बल्कि अपने अध्यक्ष के लिए एक्टिव है अधिवक्ता,देखें वीडियो-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के लिए आज मतदान हो रहा है। सुबह से ही कोर्ट परिसर में आज तारीख, सुनवाई,जमानत के लिए नहीं बल्कि अपने नए अध्यक्ष के लिए भागदौड़ कर रहे हैं। सुबह से ही कोर्ट परिसर में आमदिनों के मुकाबले हलचल तेज है और रेगुलर नहीं आने वाले अधिवक्ता भी आज वोटिंग के लिए पहुंच रहे है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष के लिए चार कुल उम्मीदवार मैदान में है।

वरिष्ठ एडवोकेट अजय पुरोहित और युवा उम्मीदवार तेजकरण सिंह राठौड़ के साथ ही सुखाराम मेघवाल और सकीना ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक एडवोकेट्स अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। लगातार अधिवक्ता अपने समर्थन के अधिवक्ता को अध्यक्ष बनाने के लिए जुटे है और एक-एक वोट पर नजर रखी जा रही है ।

अजय कुमार पुरोहित तीन बार पहले भी अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं तेजकरण सिंह पहली बार मैदान में है इनके साथ ही सुखाराम मेघवाल और सकीना ने मुकाबले को रोचक बना दिया है। इससे पहले लगातार सभी अध्यक्ष उम्मीदवारों के समर्थक वकीलों ने वोट मांगे हालांकि बड़ी संख्या में ऐसे भी अधिवक्ता भी है जो कि खुलकर किसी भी प्रत्याशी के समर्थन में खुलेआम नहीं उतरें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!