राजस्थान पुलिस के लिए नया फरमान, अब चेहरा नहीं पीठ दिखाएगी पुलिस, पढ़ें खबर-Rajasthan News 

Rajasthan News  राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजस्थान में पुलिसकर्मियों को लेकर नए आदेश जारी किए गए है। आदेशो के अनुसार पुलिस अब अपराधी के साथ अपना चेहरा नहीं बल्कि पीठ दिखाएगी। इसको लेकर राजस्थान के डीजीपी राजीव शर्मा ने निर्देश जारी किए है।

 

हालांकि इस आदेश के पीछे का कारण अभी तक आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं किया गया है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि यह कदम पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए उठाया गया है

बता दे कि आज ही जब कोतवाली पुलिस ने लाखों की चोरी के मामले के राज से पर्दा उठाया तो आरोपी की जब फोटो खिंचवाई गयी तो दोनो तरफ खड़े पुलिसकर्मियों ने अपने चेहरे को दीवार की और कर लिया ताकि उनकी पीठ ही दिखाई दे और चेहरा सामने ना आए। नए नियम को लेकर माना जा रहा है कि पुलिसकर्मियों के परिवारों और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर नए नियम को लागू किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!