कटिंग करवाने का बोलकर निकला युवक हुआ लापता-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कटिंग करवाने के लिए निकले युवक के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के सलुण्डिया में 30 नवंबर की शाम को 5 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में लापता युवक के चाचा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भतीजा कटिंग करवाने की बात कहकर निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। आसपास के पडोसियों और रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!