सड़क हादसे में गिरा बाइक सवार और टूट गया पैर-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में 25 नवंबर की सुबह करीब सवा नौ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में ढींगसरी निवासी पुनमराम पुत्र बालुराम ने इनोवा कार के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि इनोवा कार के चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे परिवादी का बेटा रामचन्द्र गाड़ी से गिर गया और उसका पैर टूट गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!