Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बेटे द्वारा पिता की हत्या कर देने की खबर सामने आयी है। घटना बज्जू पुलिस थाना क्षेत्र के चक 6 एमडीएमबी में 27 नवंबर की दोपहर की है। जहां पर कलियुगी बेटे ने पिता के सिर,गले पर वार करते हुए हत्या कर दी। आसपास के लोगों और परिजनों ने जब गोपीराम को लहुलुहान हालात में देखा तो अस्पताल लेकर गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस सम्बंध में मृतक के बड़े बेटे ख्यालीराम की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार आरोपी मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। मृतक के गले,सिर पर चोट के निशान भी है। पुलिस आरोपी की धरपकड़ में जुटी है।





