Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। यूनिवर्सिटी जाने का बोलकर निकली युवती के लापता हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीगंगानगर से जुड़ी है। जहां पर 17 नवंबर को सुबह यूनिवर्सिटी जाने का बोलकर निकली युवती लापता हो गयी। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया कि उसकी 21 साल की लड़की घर से लापता हो गई।


लड़की रीको स्थित टांटिया यूनिवर्सिटी में एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। लड़की 17 नवंबर की सुबह 9:30 बजे यूनिवर्सिटी में जाने का कहकर घर से निकली थी लेकिन शाम को वह वापस नहीं लौटी। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने लड़की की काफी जगह तलाश की और दोस्तों, रिश्तेदारों के यहां भी पता किया। लेकिन लड़की का अभी तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


